- पुलिया निर्माण व तालाब की जांच की, सचिव से मांगे विकास कार्यों के अभिलेख
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मीतली गांव में विकास कार्यों में घपले के आरोप लगने पर बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी ने वहां पहुंचकर जांच की। उन्होंने पुलिया निर्माण व तालाब को देखा। वहीं सचिव से विकास कार्यों के सभी अभिलेख मांगे हैं।
मीतली गांव में ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया, तालाब आदि कार्यों में घपला करने का आरोप लगाया था। जांच करने के लिए जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। डीडीओ ने गांव में पहुंचकर प्रधान व पंचायत सचिव से अभिलेख मांगे। उन्होंने पुलिया निर्माण को देखा तो वहां पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं मिला। वह तालाब की जांच करने पहुंचे तो वहां भी कमियां मिलीं। उन्होंने सचिव काे सभी कार्यों के अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं और कहा कि अभिलेख देने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डीडीओ ने कहा कि अभिलेख मिलने के बाद अन्य कार्यों की जांच की जाएगी।