फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटियां नहीं तोड़ेंगी चुप्पी तो बढ़ेगा अपराधियों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। किसी जगह कुछ गलत होता है या आपको कोई परेशान करता है तो चुप न रहें। चुप्पी नहीं तोड़ेंगी तो अपराधियों का हौसला बढ़ेगा और उसका जवाब देकर कार्रवाई कराई जाएगी तो दोबारा अपराध नहीं होगा। यह बात दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सीओ अंशु जैन ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताई।
अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत की छात्राओं ने बागपत कोतवाली का भ्रमण किया।
सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस हमेशा सभी की मदद के लिए तैयार रहती है। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में बताकर जागरूक किया। इसके अलावा आगामी परीक्षाओं को देखते हुए कहा कि परीक्षा के लिए दिनचर्या बनाकर तैयार करें। जितनी पढ़ाई जरूरी है, उतना ही खाना व खेलना भी जरूरी है। तनाव में न रहें, तनाव से परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश कुमार ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व डायल 112 के अलावा अन्य हेल्पलाइन के बारे में बताया। साइबर प्रभारी मोना शर्मा ने बताया कि मोबाइल पर आने वाली एपीके फाइलों को न खोलें। कोई भी एप इंस्टॉल करनी है तो प्ले स्टोर से की जाए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से ठगी हो सकती है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा व रामकुमार कुंतल ने भी छात्राओं को थाने व पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उनको प्रभारी कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष में ले जाकर पुलिस के कामकाज के बारे में बताया। सीओ व कोतवाली प्रभारी ने छात्राओं से सवाल किए और उनका जवाब देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान छात्राएं नैंसी, राधिका गुप्ता, आयुषी ढाका, सोफिया खान, इकरा, रिदम, अनन्या, उन्नति आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें