फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटियों को निजी अस्पताल में उपचार के मिलेगी विशेष छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
-नन्ही कली पहल का शनिवार को होगा शुभारंभ, परिजनों की चिंता होगी अब खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेटियों को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि ''नन्ही कली'' पहल के तहत उन्हें 70 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को बड़ौत के दो निजी अस्पतालों में किया जाएगा, जिसे जिलाधिकारी अस्मिता लाल और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिनव तोमर ने शुरू किया है। यह पहल जरूरतमंद परिवारों की बेटियों और नवजात बच्चों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने पर केंद्रित है।
विज्ञापन


इस पहल के तहत बड़ौत स्थित डॉ. नरेंद्र कुमार मूर्ति हॉस्पिटल और आस्था अस्पताल में बेटियों के उपचार पर 70 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों के सम्मान और ग्रामीण परिवारों की चिंताओं को दूर करने का एक प्रयास है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिनव तोमर ने कहा कि इस पहल से कई परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और नवजात बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। अभियान का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को पौने दस बजे डॉ. नरेंद्र कुमार मूर्ति हॉस्पिटल से होगा। दोनों अस्पतालों में ''नन्ही कली सहायता काउंटर'' स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर आने वाले परिवारों को योजना की विस्तृत जानकारी और उपचार प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें