फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फिजिक्स और केमिस्ट्री में सीबीएसई का गणित फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ तो ऑनलाइन मार्कशीट में सीबीएसई का गणित ही पहली बार में फेल हो गया। विद्यार्थियों को फिजिक्स व केमिस्ट्री में अंक अच्छे मिले मगर मार्कशीट में उनका जोड़ गलत किया गया है। इससे विद्यार्थियों के अंकों का प्रतिशत कम हो गया। बागपत के मवीकलां स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अविश ने अपनी मार्कशीट में यह त्रुटि पकड़ी है।
विज्ञापन

अविश को उम्मीद से कम 78.8 फीसदी अंक मिले थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी मार्कशीट की जांच की। जांच में पता चला कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के थ्योरी और प्रैक्टिकल अंकों के जोड़ में गलती की गई थी। फिजिक्स में थ्योरी के 45 और प्रैक्टिकल के 30 अंकों का सही जोड़ 75 होता है, लेकिन मार्कशीट में इसे 74 दिखाया गया। इसी तरह केमिस्ट्री में थ्योरी के 45 और प्रैक्टिकल के 30 अंकों का सही जोड़ भी 75 होता है, जिसे मार्कशीट में केवल 65 दर्शाया गया। इन गलतियों के कारण अविश का कुल प्रतिशत कम हो गया। यदि अंकों का जोड़ सही होता तो अविश के 81 फीसदी अंक होते। यह त्रुटि सीबीएसई के ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाती है। अविश के एक अन्य सहपाठी छात्र को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। छात्रों ने इन त्रुटियों को ठीक कराने के लिए अपने स्कूल में शिकायत दर्ज कराई है।
ऐसा पहली बार देखने को मिला जब कि किसी विद्यार्थी की मार्कशीट में नंबर गलत जोड़े गए हैं। इससे अंकों का प्रतिशत कम हो गया है। गलती को ठीक कराने के लिए शिकायत की जाएगी। -अमित चौहान, प्रधानाचार्य गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन

किसी विद्यार्थी की ऑनलाइन मार्कशीट में नंबर गलत जोड़े गए हैं तो वह स्कूल में आने वाले गजट से उसका मिलान करें। इसमें कोई शिकायत मिलती है तो सीबीएसई के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। -प्रवेश वर्मा, कोऑर्डिनेटर सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें