बागपत। प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। सैकड़ों आवेदन फार्म प्रशासन को मिले तो इसकी जांच शुरू हो गई। आवेदन में चयनित बेटियों को दो लाख रुपये देने का वायदा किया जा रहा है। दो सौ करोड़ का प्रावधान दर्शाया है।
स्टेशनरी की दुकानों पर प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के आवेदन फार्मों की बिक्री करने का मामला सामने आया है। गांव प्रधान की मुहर सहित यह फार्म इन दिनों विकास भवन स्थित बेटी बचाओ ऑफिस जमा कराए जा रहे हैं। सैकड़ों फार्म यहां पहुंचते ही इनकी जांच शुरू हो गई।
असलियत में केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं है। जबकि यहां भरकर भिजवाए जा रहे फार्मों पर लिखा है कि चयनित बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
यही नहीं योजना में सरकार ने दो सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। गांव गांव में इस तरह की फार्म की बिक्री की जा रही है।