फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान से हुआ दशलक्षण पर्व का शुभारंभ

Sat, 19 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत जिले में दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन नगर और देहात क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। नगर में दिगंबर जैन मंदिर की ओर से नगर की शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, यमुना रोड पर कलश यात्रा निकाली गई, जो मंदिर पर ही संपन्न हुई। हंसराज जैन, अनिल जैन, अमित जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन


उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में नगर के दिगंबर जैन मंदिर की ओर से बैंडबाजों के साथ घटयात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मंडी, आर्य समाज रोड, बाजार आदि मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न की गई। घट यात्रा में धनपाल जैन, देवेंद्र मित्तल, राकेश जैन, महेंद्र जैन, प्रमोद जैन, यशपाल, आनंद, रविंद्र, गीता, रेखा, अंजू, सुनीता, दिनेश शामिल रहे।

उधर, कस्बा अमीनगर सराय में दिगंबर जैन मंदिर की ओर से दस दिवसीय महामंडल विधान का शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम विधानाचार्य पंडित सुदीप शास्त्री के निर्देशन एवं ज्योतिषाचार्य पंडित धनपाल जैन के साधिन्य में सुबह सात बजे कलश यात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बाबा लालमनदास जैन अतिथि भवन पहुंची।
विज्ञापन


इसके उपरांत यज्ञनायक जेके जैन ने मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया तथा विशेष जलाभिषेक के उपरांत श्रीजी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर दिनेश जैन, विनोद जैन, जयकुमार जैन, सुधीर, राकेश, अनिल, अमित, राजेश, शुभम जैन मौजूद रहे।

दूसरी ओर, श्वेतांबर स्थानक में महासाध्वी अभिप्याजी महाराज के सानिध्य में पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में संवत श्री महापर्व मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उपवास किए। जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर वर्ष भर की गलतियों के लिए क्षमा याचना की। साध्वी ने जीवन में तप की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनिल जैन, वीरेंद्र जैन, दीपक जैन, इंद्रपाल वर्मा, रमेश गर्ग, मूलचंद जैन, ओमपाल, सुशील, आशीष, वीरसैन, आशीष, नेक चंद, नरेंद्र, विजय, रविंद्र, विचित्र मौजूद रहे।

पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ दशलक्षण पर्व  
खेकड़ा। जैन समाज का दशलक्षण पर्व शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। नगर समेत क्षेत्र के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रमों का दस दिन तक लगातार आयोजन होगा।

पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली
बड़ौत। दशलक्षण पर्व जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हो गए। शुक्रवार को सुबह से ही जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैन समाज के लोगों ने उत्तम क्षमा धर्म को अंगीकार करते हुए पूजा अर्चना की। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें