जिला अस्पताल में गंदगी पर नाराजगी जताते सीएमएस बीएल कुशवाह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर सफाई ठेकेदारों को फटकार लगाई। चेतावनी दी गंदगी मिली तो कार्रवाई कराई जाएगी।
जिला अस्पताल में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाया जा रहा है। जगह-जगह गंदगी मिलती है। कोटन और दवाईयों के रेपर परिसर में ही पड़े हुए नजर आते हैं। दीवारे की भी सफाई नहीं होती। मंगलवार को सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्हें साफ-सफाई नहीं मिली। मुख्य दरवाजे पर मकड़ी के जाले और दरवाजे पर धूल चढ़ी हुई थी। गंदगी नजर आने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर ठेकेदारों को तलब किया। जगह-जगह हो रही गंदगी को दिखाया। फटकार लगाई की जिला अस्पताल में गंदगी मिलती है तो कार्रवाई होगी। यह ही नहीं ठेके को भी निरस्त कराने की प्रक्रिया प्रकाश में लाई जाएगी।