फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बारिश से तीन हजार बीघा गोभी की फसल को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

Wed, 12 Oct 2022 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

लगातार बारिश होने के बाद बागपत के दोघट में चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की करीब तीन हजार बीघा गोभी की फसल में नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अफसरों से मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
1 of 6
टीकरी गांव में बारिश के बाद खराब हुई गोभी की फसल दिखाता किसान प्रवेश - फोटो : BAGHPAT
तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद बागपत के दोघट में चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की करीब तीन हजार बीघा गोभी की फसल में नुकसान पहुंचा है। किसानों ने अफसरों से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।

किसान गुलशन कश्यप, सुरेश, कृष्णपाल, शौकीन, जसवीर, रामनिवास आदि ने बताया कि हिम्मतपुर सुजती, टीकरी व गागंनौली गांव के जंगल में करीब तीन हजार बीघा गोभी की फसल उगा रखी है। जिसमें तीन दिन लगातार बारिश होने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि खेत में पानी भरने के बाद गोभी की फसल गलने लगती है। इससे करीब 200 किसानों की मेहनत खराब हो गई।  किसानों का कहना है कि उन्हें इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन मूसलाधार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ऐसे में कई परिवारों पर जीविका का भी संकट आ गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
किसान सत्यम - फोटो : अमर उजाला
हली बारिश में किसी तरह बची, अब खराब हो गई
रुपये उधार लेकर इस बार गोभी की फसल उगाई थी, जिसमें काफी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। पहले हुई बारिश में किसी तरह फसल बची, लेकिन दोबारा कई दिन बारिश होने से फसल में पानी भर गया। -सत्यम, किसान

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मंदिर तोड़े जाने पर जमकर हंगामा, हिंदू संगठनों कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाइवे
 
विज्ञापन

3 of 6
किसान विजय - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित किसानों को मुआवजा दे प्रशासन
किसानों ने मेहनत करके गोभी की फसल उगाई थी। जिससे परिवार का गुजरा हो जाता, लेकिन बारिश ने फसल बर्बाद कर दी। अब अधिकारी बारिश में फसल में हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाएं। -विजय, किसान

 

4 of 6
किसान रवित - फोटो : अमर उजाला
खेत में पानी भरने से गल जाएगा गोभी का फूल
गोभी की फसल में कम पानी देने की जरूरत होती है। कई दिन लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। जिस कारण गोभी का फूल गलने लगा है। किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। -रवित, किसान
 
विज्ञापन

5 of 6
गोभी की सब्जी - फोटो : अमर उजाला
मौसम की मार के बाद अब राहत की उम्मीद
किसानों की गोभी की फसल में बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसमें मौसम की मार के बाद अब प्रशासन से राहत की उम्मीद बची है। प्रशासन से मुआवजा मिलने पर किसानों को काफी राहत मिलेगी। -बाबूराम, किसान

यह भी पढ़ें: Meerut: मोबाइल से खुलेगा यश, विपिन और आरजू की मौत का राज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी - फोटो : अमर उजाला
अंकिता नेगी, कृषि वैज्ञानिक
कई दिन बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। इससे सब्जियों की फसलों में जड़ सड़न रोग हो जाता है। जिससे फसल गलकर बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें