फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: JCB के आगे लेटे किसान, पुलिस ने घसीटकर गाड़ी में डाला, भाकियू नेता समेत 15 हिरासत में, पंचायत आज

Tue, 11 Oct 2022 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
बागपत पुलिस, किसानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बागपत के चांदीनगर थानाक्षेत्र के घिटोरा गांव के मजरा आलियाबाद में अधिग्रहीत की गई करीब 93 हेक्टेयर जमीन पर सोमवार को कब्जा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अफसरों को किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा। यह देख पुलिस ने बलपूर्वक कब्जा लेने की कोशिश की तो किसान भड़क गए। इसके बाद काफी देर तक पुलिस और किसानों में झड़प हुई। इसमें कई किसानों के कपड़े फट गए। पुलिस ने लाठी बरसाकर 18 किसानों को हिरासत में ले लिया लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं ले पाई।

यूपीसीडा के अफसरों ने बताया कि  26 मार्च 2010 में बागपत के घिटोरा गांव, पावी और अगरौला गांव के करीब 450 किसानों की आलियाबाद में करीब 93 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई थी। किसान मुआवजा ले चुके हैं लेकिन कब्जा नहीं दे रहे। किसानों का कहना है कि अधिग्रहण 10 शर्तों पर हुआ था। इनका पालन नहीं किया गया। इसलिए, कब्जा नहीं लेने देंगे। पहले भी अफसर बैरंग लौट चुके हैं। घिटोरा गांव बागपत जिले की सीमा में आता है। यह लोनी की सीमा से सटा है।
विज्ञापन

2 of 9
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
चार घंटे चली वार्ता विफल, मांगों पर अड़े रहे किसान
सोमवार की सुबह यूपीसीडा के अधिकारी लोनी के एसडीएम और लोनी सर्किल के तीन थानों की पुलिस के साथ घिटोरा पहुंचे। अफसरों की चार घंटे किसानों से वार्ता चली। यह विफल हो गई। किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने किसानों को घेर लिया। प्रशासन की टीम ने जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच भाकियू के पदाधिकारी पहुंच गए।

 
विज्ञापन

3 of 9
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
इन्हें हिरासत में लिया गया
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना, ठाकुर मुकेश सोलंकी, रमन सिंह, रोहित ढाका, अंकित बैंसला, पप्पी प्रधान, बबली खारी, जयनिवास, प्रिंस, विपिन, हरदन, महाराज सिंह, रणवीर, राधेश्याम, राज सिंह, सतपाल को हिरासत में लिया गया है।

 

4 of 9
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
जेसीबी चलते ही भड़क गए किसान
वार्ता के बाद यूपीसीडा के अफसरों ने कब्जा लेने के लिए जमीन पर जेसीबी चलवा दी। यह देख किसान भड़क गए और जेसीबी के आगे लेट गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इस पर पहले धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से 18 किसानों को पकड़ लिया गया। उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है। किसानों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस व किसानों के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला
इसलिए बरपा है हंगामा
किसानों का कहना है कि जिन शर्तो पर अधिग्रहण का करार हुआ, उन्हें यूपीसीडा के अफसर पूरा नहीं कर रहे। तय हुआ था कि अगर अगले एक वर्ष में किसी और जगह यहां से ज्यादा मुआवजा दिया गया, तो यहां भी वही बढ़ी हुई दर लागू होगी। जमीन देने वाले किसानों के बच्चों को योग्यता के अनुसार नौकरी दिए जाना भी करार की शर्तों में शामिल था। यूपीसीडा को घिटोरा गांव का विकास भी करना था, यह भी नहीं किया गया। इसके बावजूद अफसर कब्जा चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
कब्जा नहीं लेने देंगे
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने बताया कि वह अपनी कमेटी के साथ बैठकर इस लड़ाई की रणनीति बनाएंगे। वह किसानों की लड़ाई को कोर्ट में लेकर जाएंगे। अधिग्रहण की शर्ते पूरी होने तक कब्जा नहीं लेने देंगे।
विज्ञापन

7 of 9
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
मुआवजा ले चुके किसान
एसडीएम लोनी संतोष कुमार राय का कहना है कि किसान जमीन का मुआवजा ले चुके हैं। इसके बाद भी  विरोध कर रहे हैं। हंगामे के दौरान जेसीबी मशीन का शीशा भी तोड़ गया है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।

8 of 9
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत के किसानों की गाजियाबाद की तरफ है जमीन
बागपत का घिटौरा गांव गाजियाबाद की सीमा पर पड़ता है। यहां के किसानों की गाजियाबाद की तरफ जमीन है। जिसको यूपीएसआईडीसी ने अधिग्रहण किया हुआ है। उस जमीन का मुआवजा पुराने सर्किल रेट के अनुसार दिया जा रहा है, जबकि किसान जमीन के वर्तमान रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे है। इस मांग को लेकर ही गाजियाबाद की सीमा में किसानों का धरना चल रहा था।
विज्ञापन

9 of 9
पंचायत में बोले किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने पंचायत का एलान कर दिया था। जिसके बाद आज घिटोरा गांव में शिव मंदिर परिसर में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि किसान अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे और अपनी मांगें पूरी हाने तक आंदोलन जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें