फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दलित किशोरी से बलात्कार

Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के एक भट्ठे से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है चीनी मिल के पदाधिकारी के भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक पर किशोरी का अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार किया। 
विज्ञापन

 एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ क्षेत्र के एक भट्ठे पर ईंट पथाई करता है। सोमवार को दोपहर उसकी 16 वर्षीय बेटी साइकिल से घर लौट रही थी। बीच रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे ईख के खेत में ले गए। एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
    काफी देर तक जब वह भट्ठे पर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी । ईख के खेत के पास पहुंचा तो उसे उसे बेटी की आवाज सुनाई दी। बाद में आरोपी खेत से निकलता हुआ दिखाई दिया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उसने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि एक आरोपी चीनी मिल के पदाधिकारी का भतीजा है।
विज्ञापन

    एसओ विजय सिंह ने बताया लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक आरोपी युवक के बचाव में काफी लोगों ने थाना पहुंचे और कहा युवक निर्दोेष है। उसने किसी से रेप नहीं किया है। उसे तो साजिश के तहत केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें