फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने पर डेयरी संचालक के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजली के तारों पर लटकी पॉलीथिन को उतारते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के अहैड़ा गांव में शुक्रवार रात बिजली के तारों पर लटकी पॉलीथिन हटाते समय डेयरी संचालक शशिपाल के 23 वर्षीय बेटे रितिक की माैत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

अहैड़ा गांव निवासी शशिपाल के घर के बाहर से गुजर रहे बिजली के तारों पर कई दिन पहले आंधी में एक बड़ी पॉलीथिन लटक गई थी। रितिक शुक्रवार रात लंबा सरिया लेकर पॉलीथिन उतारने लगे। उन्होंने पॉलीथिन तो हटा दी, लेकिन सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज धमाके के साथ रितिक को करंट लगा और वह झुलसकर गिर गए। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजन शव लेकर गांव लौट आए। रितिक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों ने इस मामले में कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देखते रह गए शशिपाल
अहैड़ा गांव में जिस समय रितिक सरिये से पॉलीथिन उतार रहे थे, उस समय शशिपाल भी पास में ही बैठे हुए थे। शशिपाल और परिवार के अन्य सदस्य देखते रह गए और करंट लगने से एकदम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें