फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खो-खो में दा विंसी और कोलंबस अव्वल

Thu, 04 May 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
मांउट लिटरा स्कूल में आयोजित खो-खो चैंपियनशिप में दमखम दिखाते खिलाड़ी ।
विज्ञापन
बड़ौत। माउंट लिट्रा स्कूल में बुधवार को खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चार सदनों की टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी-अपनी टीम को विजयी बनाने के लिए दमखम दिखाया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन स्कूल के संस्थापक हंसकुमार जैन, चैयरमैन बिजेन्द्र जैन ओर हिमांशु जैन ने किया। चैंपियनशिप में स्कूल के चार सदन दा विंसी, महात्मा गांधी, अल्बर्ट आइंस्टीन ओर कोलंबस सदन के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चैंपियनशिप के नॉकआउट प्रतिस्पर्धा में बालक वर्ग से आइंस्टीन व कोलंबस हाउस ने अपना दमखम दिखाकर फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में दा विंसी ओर आइंस्टीन हाउस ने फाइनल मैच में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग से दा विंसी हाउस ने फाइनल मैच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आइंस्टीन हाउस ओर कोलंबस हाउस की बालिका दूसरे स्थान पर रही।
वहीं बालक वर्ग में फाइनल मैच में प्रथम स्थान पर दा विंसी हाउस, द्वितीय स्थान पर कोलंबस ओर तृतीय स्थान आइंस्टीन हाउस रही। संचालन सरिता ने किया। निर्णायक कमेटी में पीटीआई व चारों सदनों के प्रभारी कुलदीप तोमर, अंशुल शर्मा, शिखा यादव, सैजल आदि रहे।
ऑफिशियल वर्ग में विकसित तोमर व पीटीआई रविंद्र पंवार ने समस्त खेल गतिविधियों को पूर्ण कराया। मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि खो-खो टूर्नामेंट मैच में मैन ऑफ द मैच अभिनव माहेश्वरी व कृति जैन रहे।
जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब क्रिश तोमर, ऐलिश व सृष्टि को प्राप्त हुआ। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर प्रणवी, निहारिका, अक्षरा, अस्मिता, अक्षय, वीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें