फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साईकिल दिवस पर युवाओं ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिले के सभी ब्लॉक में शुक्रवार को साइकिल रैली निकाल गई। इनमें केंद्र के युवाओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को विश्व साइकिल दिवस पर दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने गांवों में साइकिल रैली निकालकर लोगों को गैर परंपरागत ईंधन से चलने वाले वाहनों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनाने के लिए जागरूक किया। रैली में बरवाला से युवा मंडल अध्यक्ष अनुज, बड़ौली से राहुल कुमार, निवाड़ा से राहुल, खेड़क़ी से नितीश भारद्वाज, ट्यौढ़ी से अमन कुमार, बावली से दानिश मलिक, पिलाना से ऋषिभ ढाका और विपुल कुमार, खेकड़ा से प्रशांत धामा, बिनौली से अजय कुमार और आमिर के अतिरिक्त अन्य युवाओं ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें