फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरकार के आठ साल पूरे होने पर लोकमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर कार्यक्रम किया गया। वहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र व उद्यमियों को टूल किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, डीएम अस्मिता लाल व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया। आईटीआई खेकड़ा के छात्र सचिन, निखिल, नितिन, मनीष व शिवानी को टेबलेट देकर सम्मानित किए।
जिला उद्योग केंद्र द्वारा एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण के चैक का वितरण किया। बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहां लक्ष्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बावली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और अमीनगर सराय के वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ साल बेमिसाल थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने आठ साल पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें