फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मन में देश सेवा करने का संकल्प लेकर हरिद्वार से कांवड़ लाए बच्चे

विज्ञापन
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दाहा गांव पहुंचे कांवड़िया अमित कुमार। संवाद
विज्ञापन
दोघट। देश सेवा का संकल्प लेकर सोनीपत के तीन बच्चे हरिद्वार से कांवड़ लेकर दाहा पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव से सेना में भर्ती होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

सोनीपत के जीवन नगर निवासी 12 वर्षीय चरण सिंह अपने साथियों हरीश और मयंक के साथ कांवड़ लेकर आए। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की मन्नत मांगी है। उनका कहना है कि वह भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करना चाहते हैं और भगवान शिव उनकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे। साथ ही परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और सभी की अच्छी सेहत की भी प्रार्थना की है।


मन्नत पूरी होने पर मां काली व बाबा सबल सिंह बावरी की मूर्ति वाली कांवड़ लेकर आए
दोघट। सोनीपत के बहालगढ़ निवासी अमित कुमार ने बताया कि मां काली देवी व बाबा सबल सिंह बावरी ने उनकी मनोकामना पूरी की। मनोकामना पूरी होने पर वह हरिद्वार से उनकी मूर्ति की कांवड़ लेकर आए हैं। बाबा हर किसी की मनोकामना पूरी करती हैं और सभी को उनके प्रति आस्था रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता की लंबी उम्र और बेटियों की सुरक्षा को लाए कांवड़
दोघट। सोनीपत के बहालगढ़ निवासी करण, सनी, मोनू और निकेश हरिद्वार से 12 लीटर गंगाजल लेकर दोघट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह माता-पिता की लंबी उम्र व बेटियों की सुरक्षा के लिए कांवड़ लेकर आए हैं। उनका संदेश है कि बेटियां आत्मनिर्भर बनें, सुरक्षित रहें और समाज में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ें। उनका भड़ल पहुंचने पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें