फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। पुरा महादेव मंदिर व कांवड़ मार्ग पर पुष्पवर्षा की जाएगी और कांवड़ मार्ग के ऊपर से सीएम का हेलीकॉप्टर मुजफ्फरनगर चला जाएगा। सीएम के साथ ही दूसरे हेलीकॉप्टर में सवार होकर डीएम अस्मिता लाल व डीएम सूरज कुमार राय भी पुष्पवर्षा करेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम बागपत, मुजफ्फरनगर व मेरठ के अधिकारियों को भेज दिया गया है। वह शनिवार सुबह को साढ़े दस बजे हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से बागपत में आएंगे। वह हेलीकॉप्टर से पहले पुरा महादेव मंदिर और उसके बाद कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। वहां से मुजफ्फरनगर के शिव चौक व कांवड़ मार्ग पर पुष्पवर्षा करते हुए मेरठ के मोदीपुरम जाएंगे।
इनके अलावा डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय भी शनिवार को ही हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। यह दोनों शनिवार सुबह को पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में बैठेंगे और पुरा महादेव मंदिर व कांवड़ मार्ग पर पुष्पवर्षा करेंगे। इस बार पहले ही पुष्पवर्षा करने का कारण बताया जा रहा है कि जिससे 10 व 11 अगस्त को अधिकारियों का पूरा ध्यान पुरा महादेव पर सुरक्षा व्यवस्था पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें