फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ मार्गों से 21 गोवंश पकड़वाए, बिजवाड़ा गोशाला भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर घूम रहे गोवंशों को पकड़ने के लिए ग्राम पंचायत व पशु विभाग की टीम ने अभियान चलाया। उन्होंने 21 गोवंश को पकड़वाकर बिजवाड़ा गोशाला भिजवाया, ताकि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

दाहा गांव के लोगों ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गोवंश पकड़वाने की मांग की थी, ताकि यहां से गुजरने वाले कांवड़िये गोवंश का शिकार न हो सकें। इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र राठी, पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र डबास, सचिव संजीत कुमार, प्रधान गुल्लू राणा ने अभियान चलाकर कांवड़ मार्ग व आसपास से 21 गोवंश को पकड़ा। उन्होंने सभी गोवंश को कैंटर से बिजवाड़ा गोशाला भिजवाया। डॉ. जितेंद्र राठी ने बताया कि गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा और अभी अन्य मार्गों से गोवंश पकड़वाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें