फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 52 सेकेंड रुककर सब लाेगों ने गाया जन गण मन

विज्ञापन
बागपत में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में भाग ल
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद यात्रा राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची और वहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद वहां राष्ट्रगान हुआ और 52 सेकेंड के लिए हर कोई रुक गया।
विज्ञापन

अमर उजाला और बागपत नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट व रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग नगर पालिका में एकत्र हुए। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, एएसपी एनपी सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, राजुद्दीन एडवोकेट और डॉ. सुभाष गुर्जर ने यात्रा शुरू कराई। तिरंगा यात्रा में शहर के व्यापारी, किसान संगठन और अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष लगाए। चौक पर राष्ट्रगान शुरू हुआ और जो व्यक्ति जहां था, वह वहीं पर रुक गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना, बागपत चीनी मिल के उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, रालोद नेता धीरज उज्जवल, राजू तोमर सिरसली, भाकियू एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, अंकित ठाकुर, अमित जैन, भाकियू संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष नीटू बोक्का, ओमबीर ढाका, एडवोकेट अनुज ढाका, व्यापारी मनोज वर्मा, विक्की चौधरी, मनोज गोयल, बॉबी चौहान, सैनिक अनुज चौधरी, सभासद भवि कश्यप, विनोद शर्मा, रोहित प्रधान, कमल वशिष्ठ, गौरव गुर्जर, अंशुधर भारद्वाज, सतीश चौधरी, विनित शर्मा, विनिता, शालू, मनीष, दीपांशु, कृष्णा, बबलेश, गौरव, अंकित, आशुतोष, प्रीति, वर्षा, धर्मेंद्र, सेंट एंजेल्स स्कूल व स्याद्वाद काॅलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें