फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वच्छता में जिले में बागपत पालिका पहले तो प्रदेश में 82वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में जिले में बागपत नगर पालिका ने पहला और प्रदेश में 82वां स्थान प्राप्त किया, जबकि देश में बागपत नगर पालिका 170वें स्थान पर रही। इस तरह सफाई में बागपत की स्थिति में रैंकिंग को देखते हुए सुधार हुआ है।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतों की यह रैंकिंग जारी की गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले जहां खेकड़ा नगर पालिका बाजी मारती रही है, वहीं इस बार बागपत ने जिले में प्रथम स्थान कब्जा लिया है। देश के ओवरऑल शहरों की बात करें तो बागपत ने देश में 170वां स्थान प्राप्त किया और प्रदेश में 82वें स्थान पर रहा। इनके अलावा बड़ौत नगर पालिका ने जिले में चौथा और प्रदेश में 337वां स्थान प्राप्त किया। खेकड़ा नगर पालिका ने जिले में नौवां और प्रदेश में 606वां स्थान प्राप्त किया।
नगर पंचायतों में दोघट व अमीनगर सराय रहे आगे
जिले की ओवरऑल रैंकिंग में दोघट ने दूसरा और प्रदेश में 208वां स्थान प्राप्त किया। अमीनगर सराय ने जिलीे में तीसरा स्थान प्राप्त किया और वह स्टेट में 248वें स्थान पर रहा। इनके बाद अग्रवाल मंडी टटीरी, रटौल, टीकरी, छपरौली को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरऑल रैंकिंग
पालिका/पंचायत रैंक स्टेट नेशनल
बागपत 82 170
खेकड़ा 606 868
अमीनगर सराय 248 532
दोघट 208 502
अग्रवाल मंडी टटीरी 443 725
बड़ौत 337 320
रटौल 454 741
टीकरी 549 858
छपरौली 564 883
-
नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की गई है। जिन जगहों की रैंकिंग ठीक नहीं है, वहां सफाई को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
-पंकज वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें