फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 घंटे बंद शुरू हुई मलकपुर चीनी मिल में पेराई

विज्ञापन
मलकपुर मील में गन्ना पैराई का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
डीएम के हस्तक्षेप के बाद मिल कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डीएम के हस्तक्षेप के बाद मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारियों की चल रही हड़ताल रविवार देर रात समाप्त कर दी गई। तकरीबन 58 घंटे बाद मिल में पेराई शुरू हुई। उधर, पेराई शुरू होने पर मिल प्रबंधन के साथ-साथ किसानों ने भी राहत की सांस ली हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2021 की दोपहर बाद मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। इस कारण मिल में पेराई भी पूरी तरह बंद हो गई थी। मिल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन कर्मचारी अपनी जिद पर अडिग रहे। रविवार की रात डीएम के आदेश पर एडीएम अमित कुमार और अन्य अधिकारी मिल पहुंचे और कर्मचारियों व मिल प्रशासन से वार्ता की। इस वार्ता में लिखित में हुए समझौते के बाद हड़ताल वापस करने पर सहमति बनी। देर रात दो बजे मिल में पेराई शुरू कर दी गई। उधर, हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को क्षेत्र के किसान अपना-अपना गन्ना लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें