फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर बसों व ट्रेनों मेंं उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-बहनें भी परेशानी से बचने के लिए पहले दिन मायके हुईं रवाना
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को है। ऐसे में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। बसाें व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ गई है। वहीं सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए बहनें भी एक दिन पहले ही मायके रवाना हो गई हैं। पूरे दिन बसों व ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर नगर के मुख्य बाजार सज गए हैं। बाजारों में राखी खरीदने के लिए काफी भीड़ है। वहीं बहनें बाजार से राखी के साथ-साथ अन्य सामान भी खरीद रही हैं। इसके साथ ही शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। परिवहन विभाग की ओर से बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर भी लोग ट्रेनों का इंतजार करते दिख रहे हैं। हालांकि वर्कशाॅप में खड़ी 15 बसों को भी संचालन के लिए मार्गों पर उतार दिया गया है। बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अधिकांश बसों को मुख्य मार्गों पर संचालन के लिए उतार दिया है, चालकों की भी छुटि्टयां रदद कर दी गई हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें