फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी मरीजो की भीड़, घंटो करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। लोगों को उपचार के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। उपचार न मिलने पर लोग सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए। लोग बच्चों को लेकर फर्श पर बैठे रहे। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों ने चिकित्सकों पर समय से उपचार न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिले में बुखार के साथ मौसमी बीमारी खांसी, जुकाम और डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी डेढ़ हजार पहुंच गई। इनमें लगभग एक हजार नई ओपीडी व पांच सौ पुराने मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण चिकित्सकों के कक्षों के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को घंटो तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। उपचार में देरी होने पर कुछ मरीज चिकित्सक के कक्ष के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी से भिड़ गए, तो कुछ लोग अपने नंबर के इंतजार में बच्चों को लेकर फर्श पर बैठे रहे। सीएमएस डॉ बीएल कुशवाहा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार के अलावा मौसमी बीमारी के मरीज बढ़ रहे है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग एक हजार मरीज नए आ रहे है।

बागपत जिला अस्पताल में होमगार्ड से बहस करते मरीज- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें