फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा आश्रम में लगी अनुयायियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गुरु राम रहीम के बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार सुबह कई प्रांतों से सैकड़ों अनुयायी पहुंचे। इस दौरान वाहनों के काफिलों के कारण बड़ौत-मेरठ मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन गई। वहीं पुलिस प्रशासन दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि आश्रम में फिर से भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर डेरा प्रमुख राम रहीम गुरमीत सिंह बरनावा के शाह सतनाम सिंह आश्रम में ठहरे हैं। इस दौरान उनके अनुयायी भी लगातार उनसे मिलने आ रहे हैं। डेरा प्रबंधन लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अनुयायियों से न आने की अपील कर रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी डेरा प्रबंधन को अनुयायियों की भीड़ को रोकने की सख्त हिदायत दे रखी है, लेकिन इसके बावजूद लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार रात से फिर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि कई प्रांतों से गाड़ियों का काफिला आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। यह सिलसिला रविवार सुबह तक चलता रहा। इस दौरान गाड़ियां डेरा परिसर के अंदर ही पार्क कराई गईं।
इस दौरान बरनावा आश्रम में गाड़ियों की भीड़ आने से बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान डेरा सेवादारों ने व्यवस्था को सुचारु रखा। उधर, इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आश्रम परिसर में कुछ श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी है, लेकिन आश्रम के बाहर कोई अव्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वहीं डेरा सच्चा सौदा आश्रम में भीड़ जुटाने को लेकर गत 21 जून को राम रहीम को पुलिस प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद रविवार को फिर से आश्रम के बाहर भीड़ जुट गई। इसको लेकर अब पुलिस प्रशासन दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि यदि इस बार भी उन्होंने नोटिस का उल्लंघन कर दिया तो उनके खिलाफ धारा 144 के तहत उल्लंघन करने के मामले में दर्ज किया
नाम चर्चा के चलते उमड़ी भीड़
बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को साप्ताहिक नाम चर्चा होती है। जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में अनुयायी यहां पहुंचे। डेरा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आदि प्रांतों से आने वाले अनुयायियों से डेरा प्रमुख अलग-अलग समय व क्रम के अनुसार दर्शन देंगे। आने वाले वाहनों को डेरा परिसर के अंदर पार्क किया जा रहा है। एक गेट से वाहनों का अंदर प्रवेश कराया जा रहा है, जबकि दूसरे गेट से अनुयायी को बाहर भेजा जा रहा है। शाम को डेरा प्रमुख के अनुयायियों को लाइव संदेश देने की भी संभावना है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी डेरे की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। आश्रम के प्रांतीय कमेटी के जिम्मेदार विभिन्न माध्यमों से श्रद्धालुओं को फिलहाल यहां न आने की अपील कर रहे हैं।

बागपत के गौरीपुर मोड़ पर वाहनों को निकलवाते पुलिसकर्मी।- फोटो : BAGHPAT

बागपत-सोनीपत मार्ग पर लगा जाम- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें