फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलते ही भीड़ बढ़ी, पुलिस हुई सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अमीनगर सराय। बाजार खुलने का रोस्टर जारी होते के बाद शुक्रवार को जिले भर में बाजार खुले। चहल-पहले नजर आई। भीड़ भी बढ़ी। बागपत नगर में साप्ताहिक बंदी के बावजूद दुकानें खुली रही। पुलिस ने दुकानें बंद कराई। कई दुकानदारों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कस्बा अमीनगर सराय व अग्रवाल मंडी टटीरी में बिना मास्क सामान खरीदने आए लोगों को दुकानदारों ने लौटा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद बाजार खोलने का रोस्टर जारी कर दिया था। बागपत शहर में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहती है, इसके बावजूद भी अधिकांश व्यापारी दुकानें खोल कर बैठ गए। कोतवाली पुलिस ने सख्ती बरतकर दुकानों को बंद कराया तथा बाजार में घूमने वाले लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। उधर, कस्बा अमीनगर सराय में रोस्टर के अनुसार बाजार खोला गया। नगर में लोगों की आवाजाही शुरू हुई। व्यापारियों ने ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया तथा ग्राहकों को मास्क लगाकर सामान लेने आने की अपील की। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में शुक्रवार को अग्रवाल में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार खुला। बाजार खुलने से कस्बे में चहल-पहल रही। दुकानदारों ने बिना मास्क लगाए आए ग्राहकों को सामान नहीं दिया तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया। ईद को लेकर मुस्लिमों समाज के लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें