फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैडबरा के सिपाही की सड़क दुघर्टना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। सहारनपुर में तैनात गैडबरा निवासी सिपाही की बृहस्पतिवार देर रात सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। सिपाही की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

गैडबरा का परविंदर राणा पुत्र सुरेंद्र परविंदर राणा 1993 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। वह फिलहाल सहारनपुर में तैनात था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपनी निजी कार से क्वारंटीन सेंटर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रालइी से उसकी कार टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परविंदर राणा का परिवार मेरठ में रहता है, उनका एक पुत्र हर्षित राणा एयरफोर्स में नौकरी करता है व एक बेटी अभी अपनी पढ़ाई कर रही है। सिपाही की मौत की सूचना से गांव में शौक का माहौल है। शुक्रवार देर शाम तक उनका शव गांव में पहुंचेगा, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें