फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी प्लाजा में मृत पड़ा मिला कौआ, लोगों में फैल गई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी प्लाजा में मृत मिला कौआ, लोगों में फैली दहशत
विज्ञापन

बागपत। मेरठ रोड स्थित सिटी प्लाजा कालोनी में सोमवार को एक कौआ मृत मिला। बर्ड फ्लू की आशंका के कारण लोगों में दहशत फैल गई। पशुपालन विभाग ने मौके पर टीम को भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन

सिटी प्लाजा कॉलोनी में मृत कौआ मिलने से अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी के लोगों ने पशुपालन विभाग को फोन पर जानकारी दी। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कौए को उठवाया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खुशीराम का कहना है कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। विभाग की 26 टीमें नियमित रूप से मुर्गी फार्मों की निगरानी कर रही है। जिले में 24 जनवरी तक बाहर से मुर्गों के आयात पर भी प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें