फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तारों से खेत में गिरी चिंगारी, तीन किसानों की 12 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बेगमाबाद गढ़ी गांव में मंगलवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे दो किसानों की आठ बीघा ईख जल गई। इससे नाराज किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेगमाबाद गढ़ी निवासी रामसुधीर व अन्य किसानों के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक ये तार काफी पुराने और ढीले हैं। मंगलवार शाम हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ईख में गिर गई। जिससे गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने कान्हड़ बिजलीघर पर जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई। काफी मशक्कत के बाद किसानों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रामसुधीर की पांच व पीतांबर की तीन बीघा ईख जल चुकी थी। नाराज किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जर्जर नहीं बदले तो धरना शुरू कर देंगे। उधर, गांगनौली के जंगल में महेंद्र पुत्र निघाया के खेत में तारों से चिंगारी गिरने से चार बीघा ईख जल गई। पीड़ित किसान ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें