फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। हाईटेंशन लाइन के केबल बॉक्स में खराबी आ जाने से कस्बा समेत क्षेत्र के चार गांवों की बिजली आपूर्ति 22 घंटे तक बाधित रही। आपूर्ति बुधवार दोपहर में सुचारु की जा सकी। इस दौरान गर्मी के चलते लोगों में पेयजल और पशुओं के लिए चारा आदि की परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

टटीरी स्थित बिजलीघर से कस्बा समेत सूरजपुर महनवा, अहेड़ा, चौहल्दा, दुड़भा आदि गांवों के लिए आपूर्ति की जाती है। मंगलवार शाम जंगल में हाईटेंशन लाइन का केबल बॉक्स खराब हो गया। जिससे कस्बा समेत चारों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। करीब 22 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। ऊर्जा निगम के जेई सतीश ने बताया कि बुधवार को मेरठ से दूसरा केबल बॉक्स मंगाया गया। जिसे लगाकर आपूर्ति चालू की गई।
कस्बा निवासी मोहित राजपूत का कहना है कि आए दिन फाल्ट होने से आपूर्ति ठप रहती है। उन्होंने कस्बे की आपूर्ति में सुधार की मांग की है। चौहल्दा ग्राम निवासी विक्रम का कहना है कि आपूर्र्ति न होने से पेयजल की समस्या हो गई। हैडपंप पर पेयजल के लिए भीड़ रहने से ग्रामीण परेशान हैं। सूरजपुर महनवा निवासी बाबूराम शर्मा व रोजउद्दीन का कहना है कि बिजली आपूर्ति न होने से पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं, इन्वर्टर व मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से समस्या बढ़ी है। कस्बा निवासी सचिन शर्मा ने निगम अधिकारियों से दूसरा केबल बॉक्स भी बदलवाने की मांग की है। जिससे आपूर्ति बाधित न होे सके।
विज्ञापन

युवाओं ने भी की मदद
ऊर्जा निगम कर्मचारी कई घंटे तक केबल बॉक्स दुरुस्त करने में लगे रहे। उनकी मदद के लिए कस्बा निवासी सचिन राजपूत, सुमित, बृजेश शर्मा, मोहित राजपूत, विक्रांत आर्य, सचिन शर्मा, राजुल, सोनू, आकाश आदि भी जुट गए। ऊर्जा निगम के जेई सतीश, दिलशाद बाबू, शफीक अहमद, सुहेल विलियम आदि कर्मचारी भी कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें