फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की बृहस्पतिवार की देर रात बड़ागांव के जंगल में पूर्वी यमन नहर पटरी पर बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर साहिबाबाद थाने में लूट आदि के दस मुकदमे पंजीकृत है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और ढाई लाख रुपये भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा और एसओजी टीम प्रभारी संजीव कुमार अपनी टीमों के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब सवा बारह बजे बड़ागांव के पास पूर्वी यमन नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। उसे बागपत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक सारिक निवासी बागपत है जबकि फरार हुआ उसका साथी मेरठ निवासी आरिफ है। सारिक के कब्जे से पुलिस को एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर, पांच खोखा और तीन कारतूस के साथ ही दो लाख 50 हजार रुपये भी बरामद हुए है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सारिक के खिलाफ गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद में लूट आदि के 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसने पूछताछ में बताया कि वह और आरिफ चोरी की भैंसों को खरीदने और बेचने का कार्य करते है। यह दो लाख पचास हजार रुपये उसी लेन देन के है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें