लूट की बाइक और तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को लूट की बाइक व देशी तमंचे के साथ पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में युवक ने आधा दर्जन लूट में शामिल होना स्वीकार किया है।
एसओ रमेश सिंह ने बताया कि दाहा बरनावा मार्ग पर एसआई नेपाल सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक युवक बाइक वापिस मोड़कर भागता दिखाई दिया। जिस पर उन्होंने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास एक 315 बोर का देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। युवक ने अपना नाम साहिद पुत्र मुनफैद निवासी जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर बताया। थाने लाकर युवक से की गई पूछताछ में उससे पकड़ी गई डिस्कवर बाइक बोपुरा निवासी हरपाल पुत्र सुखबीर की निकली। जिसे चार माह पूर्व निरपुड़ा दाहा मार्ग पर प्याऊ के पास से लूटी थी। इसके अलावा एक माह पूर्व दाहा बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के निकट अमीनगर सराय निवासी सचिन के साथ भी लूट कर उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया था। जिसका मोबाइल बरामद हुआ है। अन्य कई स्थानों पर भी लूट में शामिल होना बताया है। उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है।