फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल के आम पर संकट, लॉकडाउन ने बढ़ाई बागवानों की चिंता

विज्ञापन
रटौल गांव में आम के पेड़ आया मोल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर(बागपत)। देश-विदेश में रटौल गांव को अपनी मिठास से मशहूर करने वाली आम की खेती पर कोरोना असर दिखने लगा है। लॉकडाउन ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। बागों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ है, जिससे मोल खराब होने का खतरा रहता है और फसल प्रभावित हो जाती है। अगर शीघ्र ही बागों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं हुआ तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बागवान आने वाली आम का फसल को लेकर चिंतित है। उनका कहना है कि अगर जल्दी ही फसल की देखभाल नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं बागवान
- पूर्व सिंचाई मंत्री व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव बागवान डॉ. मेराजुद्दीन का कहना है कि पेड़ पर मोल आने से पूर्व व आने के बाद पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव करना जरूरी होता है। छिड़काव न होने के कारण पेड़ों पर कीट लग जाते है और मोल सूखकर गिर जाता है। जल्दी छिड़काव न होने पर फसल खराब हो जाएगी।
- बागवान नीटू सिंह का कहते है कि फसल की धुलाई का कीटनाशक दिल्ली से लाते हैं। लॉकडाउन होने के कारण फसल की धुलाई नहीं हो पाई है। फसल का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कादिर का कहना है कि कीटनाशक का छिड़काव न होने से पेड़ों में कीड़े लगने शुरू हो गए हैं। शीघ्र छिड़काव नहीं हुआ तो, फसल को काफी नुकसान हो सकता है।
- ईजाजुल का कहना है कि कीटनाशन का छिड़काव न होने के कारण मोल खराब हो जाता है और पेड़ पर पूरा फल नहीं आ पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें