बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम बली फाटक के पास से रोहित पुत्र प्रताप निवासी बली को दो पेटी अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का व नगर के देशराज मौहल्ले से विशाल पुत्र सूरज को एक पेटी अंग्रेजी शराब छत्तीसगढ़ मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। उधर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने बड़का अंडर पास से विपिन पुत्र राजकुमार निवासी बड़का को चार पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का व ग्राम मलकपुर मिल के पास से जयवीर पुत्र जिले सिंह निवासी लोयन दो लीटर शराब व 62 पव्वा अंग्रेजी/देशी अरूणाचल/यूपी मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। छपरौली पुलिस ने कुर्डी गांव के बाबू पुत्र बालू कश्यप को 42 पव्वा देशी शराब यूपी मार्का के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे सोनू पुत्र सुरेंद्र, ओम सिंह पुत्र रघुवीर, मोहित पुत्र ओम सिंह व आकाश पुत्र यशवीर, प्रशांत पुत्र यशवीर निवासी काठा को गिरफ्तार किया है। उधर खेकड़ा थाना पुलिस ने सत सिंह पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम बसी को गिरफ्तार किया है।
-----