फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नहर में बहाया

Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के पाली गांव में पंचायत करते विश्वकर्मा समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर। पूर्वी यमुना नगर में विनयपुर गांव के पास 25 वर्षीय युवक का शव बहता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके गले में रस्सी बंधी है। इससे पता चलता है उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है।  
विज्ञापन

विनयपुर गांव के गेट के पास पूर्वी यमुना नहर में एक युवक का शनिवार दोपहर शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों की उस पर नजर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक पेंट-शर्ट पहने हैं। उसके गले में रस्सी बंधी हुई है। पूरा शरीर कीचड़ से लथपथ है। 
इससे पता चलता है उसकी किसी ने हत्या कर शव को नहर में डाला है, ताकि शव बहकर चला जाए। घटना का किसी को पता न चले। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोग पुलिस से केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा शव पानी में बहकर आया है। उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

  5 दिन में केस का खुलासा  नहीं तो आंदोलन 
बागपत। भट्ठा मुनीम हरेंद्र पांचाल की हत्या के केस खुलासा न होने पर विश्वकर्मा समाज की पंचायत हुई। इसमें निर्णय लियायदि  पुलिस ने पांच दिन में केस का खुलासा नहीं किया तो महापंचायत कर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।
पाली गांव में आयोजित विश्वकर्मा समाज की पंचायत में जिम्मेदार लोगों ने कहा हरेंद्र पांचाल की 25 जनवरी को भट्ठे पर जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पूरा समाज आहत है। आरोप है  पुलिस लोगों को गुमराह कर रही है। चेतावनी दी  यदि पुलिस ने जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने हरेंद्र की तेरहवीं में महापंचायत करने का निर्णय लिया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाज के लोग इकट्ठे होंगे। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता महेंद्र सिंह और संचालन मनीष विश्वकर्मा ने किया। इसमें रोहताश, सत्यपाल, पदम सिंह, विनोद, नरेश पांचाल, सुमर पाल, वेदराम, धर्मवीर, रामपाल, कांशीराम, सत्यप्रकाश, हरिप्रकाश मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें