बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले चाचा अपनी भतीजी को लेकर फरार हो गया। आरोपी के परिजन पीड़ितों को धमकी दे रहे है। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर में तहरीर दी।
व्यक्ति ने बताया उनकी 16 वर्षीय बेटी पांच फरवरी को घर में सोई हुई थी। छह तारीख की सुबह घर से गायब मिली। तलाश करने पर पता चला पड़ोस का ही युवक उसका अपहरण करके ले गया है। जो दूर के रिश्ते का चाचा है। तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। आरोपी युवक के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन लोगों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। धमकी दी उनकी लड़की को अपने घर में रखेंगे। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने परिजनों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
खेकड़ा। विद्युत निगम के जेई अरुण शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी राजपाल के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बाइक की टक्कर लगने से वृद्ध घायल
खेकड़ा। नगर में पाठशाला मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहा खेकड़ा निवासी सुरेंद्र (50) घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नगर प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उधर, टक्कर मारकर बाइक सवार बाइक समेत फरार हो गया।