फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरों को बंधक बनाकर पशु लूटा 

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बागपत के बिनौली के गल्हैता गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने घेर में सोए किसान के नौकरों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल, नकदी के साथ ही पांच पशु लूटकर फरार हो गए। पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

  गल्हैता गांव के किसान मनोज के यहां बिहार निवासी दो नौकर जनार्दन और सुनील मंगलवार की रात घेर में सोए हुए थे। आधी रात करीब पांच-छह नकाबपोश बदमाश घेर की चारदीवारी फंदकर घुसे और तमंचों के बल पर नौकरों से 200 रुपये नकदी और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और घर मेें बंधे पांच पशुओं को खोल ले गए। काफी समय बाद नौकरों ने बंधन मुक्त होकर किसान मनोज को सूचना दी। पीड़ित ने 100 नंबर पर को पुलिस सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पीड़ित किसान ने पशुओं की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें