फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर तीन बार बेची महिला, न्याय की गुहार लगाई

Tue, 06 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिला को शादी के नाम पर तीन बार बेचा गया, लेकिन तीनों ही पति ने थोड़े दिन रखने के बाद उसको ठुकरा दिया। उसके साथ मारपीट की और यातनाएं दी है। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश के मुगलसराय निवासी महिला ने बताया  उसके माता-पिता की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके दो छोटे भाई और एक बहन है। घर की माली हालत इतनी है कि खाने के लिए भोजन तक की परेशानी है। करीब डेढ़ वर्ष उनके पड़ोस में एक व्यक्ति पहुंचा और उसकी शादी की बात करने लगा। इसके एवज में उनको एक लाख रुपये देने की बात कहीं। वह अपने भाई-बहन की हालत देख तैयार हो गई थी।

आरोपी व्यक्ति रुपये देकर बागपत ले आया था। यहां पर लाकर उसे एक दिव्यांग युवक से शादी करा दी। कुछ दिन बाद उसके साथ मारपीट करने लगा था। बाद में उसने अपने एक परिचित को 40 हजार रुपये में बेच दिया । दूसरा पति भी थोड़े दिन बाद उसको परेशान रखने लगा था। उसने भी उसको घर से निकाल दिया। उसके बाद उसकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ शादी हुई।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही आरोपी तीसरा पति भी उसके साथ मारपीट करने लगा। बाद में उसने भी उसको घर से निकाल दिया। पीड़ित सोमवार को कोतवाली में पहुंचा। वह पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोने लगी। उसने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें