फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह पर हमले का मुकदमा दर्ज 

Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बिनौली के  धनौरा सिल्वरनगर गांव के दूध व्यापारी सुमित की हत्या के केस के गवाह पर जानलेवा हमला करने के मामले में बिनौली थाने में मुकदमा  दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

केस के मुख्य गवाह ऋषिपाल शनिवार को कोर्ट में तारीख करके वापस अपने घर पर पहुंचे थे। उसी समय उन पर जान से मारने की नियत से फायर किया। वे किसी तरह बाल-बाल बचे। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया था। उनका कहना है कि आरोपी उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे है। बात न मानने पर घटना को अंजाम दिया। इससे परिवार दहशत मेें है। पीड़ित की तहरीर पर बिनौली थाने में आरोपी देवकरण पुत्र अशोक निवासी धनौरा सिल्वरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। 

दो भाइयों की जा चुकी है हत्या 
बिनौली। दूध व्यापारी सुमित की 16 मई 2015 को गोली मारकर हत्या की। हत्यारोपी उसके भाई किसान देवी सिंह पर केस में समझौते का दबाव बना रहे थे। वे इसके लिए तैयार नहीं हुए तो 25 दिसंबर 2016 को आरोपियों ने उनकी पुलिस सुरक्षा में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें