फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में पड़ी मिली किसान की लाश

Fri, 06 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। घिटौरा गांव के किसान का शव गुरुवार सुबह कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर शव कुएं से निकाला। पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


घिटौरा निवासी किसान राजेंद्र सिंह (45) बुधवार रात खेत में पानी चलाने गए थे। गुरुवार सुबह तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खेत में गए, लेकिन वे वहां नहीं मिले। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शव खेत में कुएं में पड़ा हुआ मिला।

उन्होंने गांव में जानकारी दी तो मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने शव को कुएं से निकाला। राजेंद्र सिंह के दो बेटे और दो बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।  माना जा रहा है कि देर रात खेत में राजेंद्र सिंह को कुआं नजर नहीं आया और वे उसके अंदर गिर गए। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने इसकी कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें