डौला गांव की प्रधान के पति विनीत राणा पर नशे की हालत में पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आरोप है आरोपी ने वहां जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक डौला गांव की प्रधान के पति विनीत राणा ने मंगलवार को नशे की हालत में पहले अपने गांव में जमकर उत्पात मचाया। कई लोगों के साथ बदसलूकी की। थोड़ी देर बाद आरोपी डौला सीएचसी में पहुंच गए। वहां भी नशे में लोगों के साथ अभद्रता की।
विरोध करने पर डौला सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से भी बदसलूकी की। बाद में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पिलाना सीएचसी पहुंची सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने आरोपी विनीत राणा को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया नशे में विनीत राणा ने पिलाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से बदलसूकी है। मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ शराब पीकर उत्पात मचाने की धारा 290 में कार्रवाई की।
उन्होंने बताया आरोपी के पिता समेत गांव के अन्य गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद शाम के समय आरोपी को थाने में ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।