फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रस्सी से बांधे पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर चाकू के कई वार कर वृद्ध की हत्या, गांव में सनसनी

Thu, 17 Jun 2021 10:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

यहां एक वृद्ध के पहले पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
बागपत में वृद्ध की हत्या और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में बुधवार देर रात एक वृद्ध की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। सुबह होने पर परिजनों को घटना का पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


तितरौदा गांव में बुधवार देर रात 66 वर्षीय इलम सिंह पुत्र बनवारी पत्नी, पुत्रवधू और पौत्र के साथ रहते थे। पुत्रवधू आशा ने बताया कि उसके ससुर इलम सिंह अपने कमरे में सो रहे थे। सास कौशल्या और उसका पुत्र प्रांजल बाहर आंगन में सो रहे थे। जब सुबह जागे तो दूसरे कमरे में रखी सेफ से सामान बिखरा मिला। ससुर के कमरे में जाने पर देखा तो लहूलुहान हालत में उनका शव पड़ा था। उनके पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। 

वहीं शोर मचाने पर आस-पड़ोस से ग्रामीण पंहुचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। आशा ने बताया कि उनकी सेफ से 60 हजार रुपये और हिसाब की डायरी गायब है। इलम सिंह पैसे ब्याज पर देने का काम करते थे। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें