फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म, फिर तीन दिन तक बनाया बंधक, जान से मारने की धमकी और...

Thu, 19 Aug 2021 08:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में एक महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को कार में लिफ्ट देकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश भी किया गया। यही नहीं तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा गया। उसे आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह शांत रही। गुरुवार को उसने परिजनों को पूरा मामला बताया और थाने में पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार को थाने पहुंची। बताया कि वह 23 जुलाई को सामान लेने अग्रवाल मंडी टटीरी गई थी। घर लौटने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान कार सवार तीन युवक आए और उसे गांव में छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उसे कोल्डड्रिंक पिलाई गई। इसके कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई। उसे कुछ घंटे बाद होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। उसे तीन दिन तक कमरे में बंद रखा गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

महिला का वीडियो भी हुआ वायरल
महिला का आरोप है कि थाने में घटना की जानकारी देते हुए किसी ने उसकी वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें