फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो ने दे दी जान

Wed, 02 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर-देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पुल के नीचे एक वृद्ध ने टन के सामने आकर जान दे दी। पेपर मिल रोड की ओर जाने मोड़ के पास हुए हादसे की सूचना पर पुलिस ने कटा शव कब्जे में लिया। मृतक के पास से कुछ दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन


उसकी पहचान नहीं हो सकी है।  देवबंद में भायला रेलवे फाटक के निकट युवक ने पैसेंजर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल पुल के पास मौजूद कुछ लोगों ने सदर पुलिस को सूचना दी कि रेलवे लाइन पर एक वृद्ध का कटा शव पड़ा है।

पुलिस मौके पर पहुंची। पुल के आसपास मौजूद रहे कुछ लोगों ने बताया कि एक बुजुर्ग रोड की ओर वाली रेल पटरी पर काफी देर से गुमसुम बैठा हुआ था। इसी बीच, एक ट्रेन पटरी पर आने लगी तो उसने कटकर दी। 
विज्ञापन


सदर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो मृतक के पास कुछ दवाएं, बीमारी से जुड़े कागजात और कुछ पैसे बरामद हुए। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। संभावना जताई जा रही है कि बुजुर्ग आसपास के किसी गांव का ही रहने वाला था।

उधर देवबंद में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस को जानकारी मिली कि किसी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक ने काली पैंट, लाल रंग की टी शर्ट पहनी है। उसके एक हाथ पर आरवीके गुदा है।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवक का सिर ट्रैक के भीतर की तरफ जबकि नीचे का हिस्सा बाहर की तरफ पड़ा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सुबह के समय जाने वाली किसी पैसेंजर ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें