दोघट। गैड़बरा गांव में सोमवार रात चोरों ने दो मकानों से हजारों रुपये की नगदी, जेवरात चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है।
सोमवार की रात चोर रमजानी के मकान की दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे और दस हजार रुपये की नगदी, चांदी के दो हार, दो जोड़ी पाजेब, झुमकी, टीका तथा कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोर पड़ोसी मनीष के मकान में घुसे और नगदी, मोबाइल चोरी कर ले गए। दोनों ही परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। मंगलवार को पीड़ित लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।