फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी हप्पू के दो साथी पकड़े

Mon, 08 Jan 2018 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत पुलिस की हिरासत में इनामी हप्पू के दो साथी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमीनगर सराय रोड पर शनिवार की रात में क्राइम ब्रांच टीम ने चेकिंग के दौरान कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे एक लाख ईनामी अजित हप्पू के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनसे एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली की कि कार नंबर डीएल 4 सीएपी 8068  बड़ौत से गुराना की तरफ जा रही है। इसमेें एक लाख ईनामी अजित हप्पू के दो साथी हैं। जो किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। 

इस सूचना पर उन्होंने अमीनगर सराय रोड पर चेकिंग की तो पुलिस को देखकर कार सवार युवक गाड़ी मोड़ कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और कोतवाली ले आए। 
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में अनिल पुत्र राजपाल निवासी गुराना, पवन त्यागी पुत्र शिव दत्त औढ़ापुर चौबली के रहने वाले बताए गए हैं। इनसे एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है। पकड़े दोनों बदमाश एक लाख के ईनामी अजित के साथी बताए गए हैं।

क्राइम मीटिंग में तय किया टार्गेट हप्पू
बागपत। पड़ोस जनपद में इनामी अपराधी पकड़े जा रहे हैं और बागपत पुलिस को इनामियों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल रही है। क्राइम मीटिंग में एसपी जय प्रकाश ने 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। यही नहीं मुकारी गांव से लापता छात्र देव को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस लाइन में रविवार को क्राइम मीटिंग हुई। एसपी जय प्रकाश ने थाना वार मुकदमों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें