बागपत के बालैनी क्षेत्र के एक गांव में सीआईएसएफ की महिला दरोगा के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस दो आरोपी को पहले ही पकड़कर चालान कर चुकी है।
महिला दरोगा दिल्ली में ट्रेनिंग कर रही है। फिलहाल अपने घर में छुट्टी लेकर आई हुई है। कुछ लोगों ने सोमवार को घर में घुसकर महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बचाव में आई उसकी बहन और पिता पर भी हमला कर दिया । इससे दोनों भी घायल हो गए। पीड़ितों ने रंजिश के चलते ग्राम प्रधान, उनके पति, बेटे और पुत्र पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने प्रधान के पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रधान और उनके पति पहले ही पकड़े जा चुके हैं। बालैनी एसएसआई ब्रजेश कुशवाहा ने बताया केस के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ में गूंजा मामला
पिलाना। क्षेत्र में सीआईएसएफ की महिला दरोगा के साथ मारपीट का मामला लखनऊ में गूंज रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर सहीं कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस के उच्च अधिकारी केस के संबंध में जनपदीय अफसरों से जानकारी ले रहे हैं।
मारपीट की वीडियो हुई वायरल
पिलाना। महिला दरोगा से मारपीट की वीडियो वायरल हो गई है। इस वीडियो हजारों मोबाइल में पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही लखनऊ में बैठके अफसर भी सक्रिय हो गए।