फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकर चालक-क्लीनर को बांधकर बड़ौली में फेंका

Fri, 19 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद के रेलवे क्रासिंग के पास कार में सवार सशस्त्र छह बदमाश ट्रक चालक और क्लीनर को तमंचों के बल पर अपनी कार में बैठाकर ट्रक लूट कर ले गए। बाद में चालक और क्लीनर से नगदी, मोबाइल लूटने के बाद बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली गांव के जंगल में बांधकर फेंक कर भाग गए। किसानों  की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को बंधन मुक्त कर कोतवाली ले गई। 
विज्ञापन


ट्रक चालक फरियाद पुत्र जमील शामली का रहने वाला है। चालक ने ट्रक नंबर यूपी 15 सीटी 1547 को रुड़की में खाली किया। जब वह ट्रक को खाली लेकर लौट रहा था तो उसके साथ क्लीनर फिरोज पुत्र फारूख निवाड़ी जनपद गाजियाबाद भी बैठा था। चालक ट्रक लेकर शामली जिला के कस्बा जलालाबाद रेलवे क्रासिंग के नजदीक बृहस्पतिवार तड़के पहुंचे तो एक कार में सवार छह सशस्त्र बदमाशों ने ट्रक को ओवर टेक कर रोका और तमंचों के बल पर चालक और क्लीनर को अपनी कार में बैठा लिया।

दो बदमाश ट्रक लूटकर भाग गए। कार में सवार बदमाश चालक और क्लीनर को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौली के जंगल में लाए और चालक से 21 हजार की नगदी और मोबाइल लूटने के बाद दोनोें के मुंह पर टेप लगाकर जंगल में फेंक कर भाग। वहां से गुजर रहे किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बंधन मुक्त कर कोतवाली लाई। कोतवाली प्रभारी ने बताया  घटना शामली जनपद की है, वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहां की पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें