फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा समेत तीन पुलिस वालों पर होगा केस 

Thu, 30 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला से अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ने के मामले में दरोगा और दो पुलिस वाले फंस गए। सीजेएम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बड़ौत कोतवाल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के शिकायत पत्र के मुताबिक बड़ौत की औद्योगिक चौकी का दरोगा ने कुछ दिन पहले घर में आकर उसके साथ अभद्रता कर गाली-गलौज की। इसकी शिकायत मेरठ डीआईजी और पुलिस अधीक्षक बागपत से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह 14 मार्च को रात में करीब आठ बजे घर पर अकेली थी। उसका पति पड़ोस में गये हुए थे। तभी दरोगा अपने दो पुलिस कर्मियों के साथ घर में आया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर उसके पति मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। उसके गले से सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया और जाते समय धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देगा और झूठे केस में फंसा देगा। पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट में अर्जी लगाई। सीजेएम कोर्ट ने केस में सुनाई कर आरोपी दरोगा राजीव कुमार और पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बड़ौत कोतवाल को आदेश दिए है। 

पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया और ससुरालियों ने फांसी लगाकर मारने की कोशिश की । महिला ने महिला थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया उसकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में लोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं है। उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर आरोपी ससुराल वाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। आरोपी देवर ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं ससुरालियों ने उसके गले में चुन्नी डालकर फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। उनके आने से किसी तरह उसकी जान बची। आरोपी ससुराल वाले अभी भी धमकी दे रहे हैं। इस मामले में महिला थाने में आरोपी पति, देवर समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग  
बागपत। बसी गांव के ब्रह्म पाल सिंह ने एसपी दफ्तर में दी शिकायत में कहा उन पर तीन मार्च को हमला किया। आरोपियों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी से हस्तक्षेप करके हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें