गंगा स्नान को गढ़ गए रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान से हजारों की चोरी कर ली।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा सपरिवार गढ़ गंगा स्नान मेले में गए थे। शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर मकान से टीवी, दो बडे़ गैस सिलेंडर एवं म्यूजिक सिस्टम समेत हजारों कीमत का सामान चोरी कर लिया।
सुबह दिन निकलने पर पड़ोस के लोगों ने जब मकान का ताला टूटा देखा तो शिक्षक को फोन कर चोरी की घटना की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद वह परिजनों के साथ अपने घर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पास के एक खाली प्लाट के उपलों के बीच से कुछ सामान पुलिस को मिला। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।