फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गया युवक पत्नी लेकर लौटा

Tue, 22 Mar 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ग्राम फखरपुर निवासी एक युवक गाजीपुर में इंटर की परीक्षा देने गया था। वहां पड़ोस में रहने वाली  युवती के साथ प्रेम हो गया। युवती की 11 मार्च को गाजीपुर में ही युवक से शादी हो गयी थी। 
विज्ञापन


 19मार्च को नवविवाहिता फखरपुर निवासी प्रेमी के साथ गाजीपुर से फरार होकर उसके घर फखरपुर आ गई। परिजनों ने इसका विरोध किया, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अडे़ रहे। सूत्रों के अनुसार युवक को रविवार की रात में परिजनों ने घर से भगा दिया। सोमवार को किसी ग्रामीण ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस फखरपुर पहुंची और नवविवाहिता प्रेमिका गांव से थाने ले आई। युवती के परिजनों को गाजीपुर थाना पुलिस के माध्यम से युवती के खेकड़ा थाने में होने की जानकारी दी। सोमवार को देर रात्रि तक युवती के परिजन गाजीपुर से खेकड़ा नहीं पहुंचे । पुलिस के अनुसार नवविवाहिता थाने में देर रात तक फखरपुर निवासी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें