फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से नगदी-बाइक लूटी

Fri, 16 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट।  निरपुड़ा-दोघट मार्ग पर तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक से नगदी और बाइक लूट ली। विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


मनोज कुमार पुत्र बीर सैन निरपुड़ा गांव का रहने वाला है। बृहस्पतिवार को वह बाइक पर सवार होकर दोघट किसी कार्य के लिए जा रहा था। जब वह निरपुड़ा - दोघट के बीच पहुंचा तो वहां पहले से खड़े तीन बदमाशों ने चलती बाइक पर मनोज को डंडा मारकर नीचे गिरा लिया और उस पर तमंचे तान दिए।

बदमाशों ने उससे 700 रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली।  विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग जब उधर दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे । इस संबंध में मनोज ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें